{"_id":"5ebc0cdb8ebc3e903e71a0f2","slug":"tapobhoomi-is-ballia-corona-will-not-spread-surendra-singh-ballia-news-vns5247290103","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान बचाने के नाम पर भ्रष्ट अधिकारी कर रहे मनमानी : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान बचाने के नाम पर भ्रष्ट अधिकारी कर रहे मनमानी : सुरेंद्र
विज्ञापन
बैरिया। संविधान की रक्षा के लिए इंसानों को तकलीफ नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी व पुलिसवाले संविधान को बचाने के नाम पर मनमानी में लगे हुए हैं। उन्हें प्रकृति माफ नहीं करेगी। हजारों मील पैदल चलने से प्रवासी कामगारों के पैर में छाले पड़ गए हैं। खाना व पानी के बिना उनका बुरा हाल है। बावजूद इसके उनकी मदद की बजाय उन पर लाठियां बरसाए जाने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। इस तरह की घटना एकदम उचित नहीं हैं। इसकी मैं निंदा करता हूं। रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजूंगा और जांच कराकर कार्रवाई करने का आग्रह करूंगा।
यह उद्गार बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं जो मंगलवार की देर शाम बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर तहसील पर पर्याप्त धनराशि कोरोना पीडि़तों की मदद व प्र भावित क्षेत्रों में सामुदायिक भोजनालय की व्यवस्था करने व अन्य कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री ने दी है। हमारे यहां कहीं भी सामुदायिक भोजनालय नहीं खुला। उल्टे पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने वालों को भी संक्रमण की बात बताकर बंद करा दिया गया। ऐसे में दूर-दराज से भूखे -प्यासे आने वाले लोगों को चाहकर भी भोजन नहीं कराया जा सकता है। विधायक ने कहा कि बलिया जनपद में कोरोना नहीं फैलेगा। गंगा व सरयू जैसी पवित्र नदियों के बीच बसे इस धरती पर भृगु बाबा, खपडि़या बाबा, महाराज बाबा, सुदिष्ट बाबा, ठकुरी बाबा, नरहरि बाबा जैसे संतों का तपोबल आज भी कायम है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि चांद दियर का जो किशोर गुजरात से कोरोना संक्रमित होकर आया है वह भी एक सप्ताह में ठीक हो जाएगा। विधायक ने लोगों का आह्वान किया कि हल्दी-दूध के अलावा तुलसी अर्क व गोधन अर्क का सेवन करें, कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व लॉकडाउन की व्यवस्थाओं को मानने का आग्रह भी लोगों से की।