फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tanks are not cleaned, water purity testing is also stalled.

Ballia News: टंकियों की सफाई नहीं, पानी की शुद्धता जांच भी अटकी

Thu, 19 Feb 2026 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tanks are not cleaned, water purity testing is also stalled.
बलिया। नगर पालिका परिषद शहर की टंकियों से आपूर्ति होने वाले पेयजल की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। इसकी वजह यह है कि पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकियों की लंबे समय से सफाई ही नहीं हुई है। जबकि छह महीने में एक बार इनकी सफाई होना जरूरी है। सफाई न होने से शहरवासियों को दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

गंदगी के कारण पानी की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है और यह पानी के टैंकों में कीचड़ और मलबे के जमा होने से प्रदूषण, स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे, टैंक का जीवनकाल कम होने का कारण बन रहा है। यह स्थिति पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी आने से लोगों को पेट दर्द और अन्य पानी जनित बीमारियों के शिकार बना रही है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद की तरफ से टंकियों की सफाई में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

शहर के अंदर सप्लाई पानी की शुद्धता भगवान भरोसे है। पहले इसकी जांच नपा व स्वास्थ्य विभाग की टीम करती थी लेकिन अब जल निगम करेगी। ऐसे में नए नियम के अनुसार सैंपल व जांच के लिए नगर पालिका परिषद को निर्धारित शुल्क 1250 रुपये जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण की तरफ से जांच के लिए सूचना नपा को शुल्क जमा करने की दी गई है लेकिन अभी तक शुल्क जमा न होने से पानी की शुद्धता की जांच अटकी हुई है।
ऐसे में शहर के अंदर सप्लाई पानी की शुद्धता को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। नपा का दवा है कि पंपों के पास पानी में क्लोराइड मिलाया जाता है। इसके लिए नोजल लगाया गया है।

सफाई का दावा लेकिन तिथि अंकित नहीं : नगर पालिका परिषद के कर्मचारी ही टंकियों की देखरेख करते है। साल में एक बार टंकियों की सफाई नगर पालिका परिषद के जलकल के कर्मचारी साफ करते हैं। किसी भी टंकी पर सफाई की तिथि अंकित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed