फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Talent Shines in India of My Dreams' Art Competition; Participants Honoured

Ballia News: सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में निखरी प्रतिभा, सम्मानित

Thu, 15 Oct 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Talent Shines in India of My Dreams' Art Competition; Participants Honoured
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों का भारत’’ चित्रकला प्रतियोगिता में रंगोली का अवलोकन करते भाजपा
बलिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विकास भवन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के जरिये सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनमें देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव रहे। इस अवसर पर अभिजीत तिवारी ‘बबलू’, कमलेश पांडेय, संजीव सिंह, अतुल पाठक और अनुज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों ने कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभा होती है। चित्रकला जैसे रचनात्मक आयोजन उनकी कल्पनाशीलता और कलात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपने विचारों और सपनों को अभिव्यक्त करने का अवसर देते हैं। उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन मिले तो वे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। सम्मान मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed