फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take advantage of new farming techniques: Anand Swarup

किसान मेला व प्रदर्शनी में आने से मिलती है खेती की आधुनिक जानकारी : आंनद

Sat, 23 Nov 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of new farming techniques: Anand Swarup
ददरी मेले में लगे किसान मेला व गोष्ठी का दीप जलाकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : BALLIA
बलिया। कृषि प्रदर्शनी और गोष्ठियों में उपस्थित होकर किसान खेती की नई तकनीक जाने और इसका इस्तेमाल कर लाभ उठाएं। ये बातें ग्राम्य विकास और संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने ददरी मेले में लगे पांच दिवसीय किसान मेले के दूसरे दिन शनिवार को गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिले के किसानों को मेले में आकर कृषि से संबंधित प्रदर्शनी को देखना चाहिए ताकि उन्हें खेती की नई-नई आधुनिक तकनीकी जानकारी मिल सके। यह भी कहा कि किसान भाई भी अपनी बेहतर उत्पादकता से जुड़ी उपलब्धियों को ऐसे आयोजनों में साझा करें ताकि अन्य किसानों को भी खेती से फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार लगातार प्रयत्नशील है। पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य, उद्यानिक खेती के अलावा तुलसी, एलोवेरा, पाली हाउस जैसी औषधीय खेती के जरिए किसान अपनी आय में वृद्धि कर देश की उन्नति में सहायक बनें। इन पर मिलने वाले अनुदान की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी संजय यादव और कृषि विशेषज्ञों ने खेती-किसानी से जुड़ी लाभकारी जानकारी दी। उप निदेशक कृषि इंद्राज ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed