फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tahsildar collectorate affiliated to Mandal president

मंडल अध्यक्ष से उलझे तहसीलदार कलेक्ट्रेट से संबद्ध

Sun, 19 Apr 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Tahsildar collectorate affiliated to Mandal president
चौकिया मोड़। तहसीलदार जितेंद्र बहादुर सिंह को भाजपा नेता से दुर्व्यवहार करना उस समय महंगा पड़ा जब शिकायत पर जिलाधिकारी ने शनिवार को उन्हें अपर नोडल अधिकारी के रूप में जिला कलेक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के अनुपालन में बेल्थरा बाजार गांव के प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता शुक्रवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैनिटाइजर लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने उन्हें चौधरी चरण सिंह तिराहा पर रोक लिया तथा उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से क्षुब्ध भाजपा नेता द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर घटना के बारे में सूचित किया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय भाजपा नेताओं में ने नाराजगी जताई थी और वे तहसीलदार के खिलाफ उभांव थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की जिद्द पर अड़ गए थे। इस बीच मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में आ गया तथा जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को तहसीलदार को तहसील कलेक्ट्रेट में संचालित नियंत्रण कक्ष, कोविड - 19 से अपर नोडल अधिकारी के रूप में सम्बध कर दिया गया। इस घटना को भाजपा नेता से कथित दुर्व्यवहार से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed