फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tahrir against two contractors on misuse of domestic LPG

बलिया: घरेलू रसोई गैस के दुरुपयोग पर दो ठेकेदारों के खिलाफ तहरीर

Fri, 10 Feb 2023 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
Tahrir against two contractors on misuse of domestic LPG
पकड़ी गांव में सिलेंडर से सड़क बनाए जाने की सूचना पर पहुंचकर जांच करते जिला आपूर्ति विभाग के कर्म - फोटो : BALLIA
बलिया। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दुरुपयोग मामले में शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने दो ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इसके साथ ही प्रयोग में लाए जा रहे 10 सिलिंडर को जब्त किया है।
विज्ञापन

जब्त किए गए सिलेंडरों को श्री जगन्नाथ इंडेन ग्रामीण वितरक, पकड़ी के प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को अपनी अभिरक्षा में रखने का निर्देश दिया है। उधर, पकड़ी थानाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया जाएगा। बिना निर्देश के कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी को गोपनीय शिकायत मिली कि एक ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण के कार्य में घरेलू रसोई गैस के 10 सिलिंडर का दुरुपयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डीएसओ ने प्रकरण की जांच के लिए विकास खंड पंदह के पूर्ति निरीक्षक राहुल भारतीय और पूर्ति लिपिक नरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देशित किया गया। जांच में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम की रिपोर्ट में गांव में सड़क निर्माण का काम करा रही कंपनी/ठेकेदार द्वारा इंडेन कंपनी के 10 घरेलू सिलिंडर के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। इसके बाद, जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर छापा मारकर रसोई गैस के दस सिलेंडर जब्त करने के साथ ठेकदार पिंकु सिंह और पंकज चौधरी के खिलाफ पकड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed