फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tahrir against many including the producer of the film Kali

फिल्म काली के निर्माता समेत कई के खिलाफ तहरीर

Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tahrir against many including the producer of the film Kali
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर जिले में भी आक्रोश बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर इस फिल्म के निर्माता, सहायक निदेशक समेत फिल्म से जुड़े कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता वरुण पांडेय ने कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि पोस्टर से हिंदू धर्म की आस्था का मजाक उड़ाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता लीना मणिमेकलाई, सहायक निदेशक आशा पोन्नाचन, सहायक लेखक श्रवण, कैमरा फटिन चौधरी, ऋषभ कालरा, आर्ट पिराकाश कनकनायकम, ऑडियोग्राफी तापस नायक, इमेज ग्रेडिंग राजाराजन, मेकअप आशा पोन्नाचन, नेडरा रोडरिगो, दारशी व कई अज्ञात लोगों ने हिंदू धर्म और मां काली में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। उनके विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed