{"_id":"667dfc44e58214cee00a5ea6","slug":"table-tops-and-sign-boards-should-be-installed-on-all-black-spots-soon-ballia-news-c-190-1-bal1001-118193-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सभी ब्लैकस्पॉट पर जल्द लग जाएं टेबल टॉप व साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सभी ब्लैकस्पॉट पर जल्द लग जाएं टेबल टॉप व साइन बोर्ड
विज्ञापन
बलिया। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप एवं साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवा दिए जाएं। उन्होंने हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग, मोबाइल से बात करते समय वाहन चलाने, गलत साइड में गाड़ी चलाने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पूर्व में हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। वर्ष 2022-23 में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर क्या कार्य हुए, इसकी विस्तार से जानकारी ली। कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर जल्द से जल्द लगवाकर अवगत कराएं। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए के माध्यम से सभी विद्यालयों में परिवहन यान समिति की बैठक करा ली जाए। छात्राओं को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। रोड सेफ्टी पॉलिसी 4ई (इंजिनियरिंग, इनक्रोचमेंट, एजुकेशन, इमरजेंसी केयर) के अन्तर्गत इमरजेंसी केयर से संबंधित बिंदुओं पर गंभीरता से सूचना देने के निर्देश सीएमओ को दिए। बैठक में एएसपी दुर्गाप्रसाद तिवारी, एआरटीओ अरुण कुमार राय सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- --
बिना फिटनेस के नहीं चलना चाहिए कोई वाहन
जिलाधिकारी ने विशेष जोर देकर कहा कि विद्यालय वाहनों की फिटनेस की जांच कर ली जाए। बिना फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक करा ली जाए। विद्यालय वाहन के चालकों का चरित्र व लाइसेंस की भी जांच करा ली जाए। ये सब कार्यवाही दस दिन के अंदर हो जाए।