फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sweets and tea vendors are now selling vegetables

लॉकडाउन का असर: मिठाई व चाय दुकानदार बेच रहे सब्जी

Tue, 12 May 2020 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sweets and tea vendors are now selling vegetables
नरही। पहले मिठाई चाय, समोसे बेचने वाले दुकानदार लाकडाउन में दुकानें बंद होने के बाद अब परिवार की जीविका चलाने के लिए सब्जियां बेच रहे हैं।
विज्ञापन

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही रोज कमाने खाने वाले दुकानदार काफी परेशान हैं। आलम यह है कि नामी गिरामी मिठाई व चाय दुकानदारों ने अब सब्जी बेचना शुरू कर दिया है क्योंकि परिवार के भरण पोषण के लिए आय जरुरी है। बतौर उदाहरण सुरही में मिठाई चाय समोसा, खस्ता की दुकान चलाने वाले गुड्डू गुप्ता, विनोद गुप्ता कुछ दिन बाद ही सब्जी बेचने लगे। बड़का खेत पलियाखास गांव के कन्हैया राजभर, मोहन गुप्ता लक्ष्मणपुर चट्टी पर चाय मिठाई की दुकान करते थे वह भी सब्जी बेचने पर मजबूर हैं। पिपरा कलां गांव निवासी भरत ठाकुर भी मिठाई की दुकान बंद हो जाने के कारण सब्जी के धन्धे में उतर गए हैं। बैरिया गांव निवासी कन्हैया गुप्ता ने भी चाय की दुकान बंद होने पर सब्जी बेचना शुरू कर दिया है। नरही गांव के पूर्वांचल गुप्ता डीजे और नाच की मंडली चलाते हैं लेकिन इन दिनों वह अब सब्जी बेचने लगे हैं। शिवनाथ राजभर भी चाय समोसे, जलेबी की दुकान बंद होने के बाद से सब्जी के काम में लगे हुए हैं। जीवन गुप्ता बर्फ बेचने का काम करते थे अब सब्जी बेच रहे हैं। दौलतपुर गांव निवासी बलिराम गुप्ता भी समोसा चाट की दुकान बंद होने के बाद अब गांव में घूम घूम कर सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। अनेकों पान के दुकानदार भी सब्जी की दुकान लगा रहे हैं। ठेले खोमचे वाले भी तरबूज, खरबूज आद बेचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed