फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swatch Bharat Abhiyaan: Search for land for community toilet

Swatch Bharat Abhiyaan:सामुदायिक शौचालय के लिए जमीन की तलाश

Tue, 30 Apr 2024 05:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Swatch Bharat Abhiyaan: Search for land for community toilet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत नगरा विकास खंड में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है। रसड़ा तहसील क्षेत्र के अब्दुलपुरमदारी, सीयर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर ताकसैली कसेसर व मसूरिया ग्राम पंचायत में भूमि न मिल पाने से सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत अब्दुलपुरमदारी में ग्राम सचिवालय के लिए काफी जद्दोजहद के बाद भूमि मिल सकी थी। सामुदायिक शौचालय के लिए जमीन नहीं मिल रही है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद सिंह का कहना है कि तीनों ग्राम पंचायतों में भूमि की पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी रसड़ा व सीयर को पत्र भेजा गया है। भूमि उपलब्ध होते ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed