फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Suspicious circumstances hanged the young man, died

संदिग्ध परिस्थितियों ने युवक ने लगाई फांसी, मौत

Wed, 13 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Suspicious circumstances hanged the young man, died
गड़वार। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बीती मंगलवार की रात में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी छोटेलाल वर्मा का पुत्र अनुज वर्मा (19) मंगलवार की रात में रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह जब अनुज अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके पिता उसको जगाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। उनके द्वारा आवाज लगाने व दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शंका होने पर दरवाजे से सटे होल में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। अनुज पंखे पर रस्सी के सहारे लटका था। होल में हांथ डालकर पिता ने अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी को खोला व रस्सी को काट शव को नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। अनुज चार भाइयों में तीसरा था। इंटरमीडिएट अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार पढ़ने में बहुत होनहार छात्र था। खेतीबारी व घर के कार्यों में भी हाथ बंटाता था। सेना व पुलिस में भर्ती के लिए प्रतिदिन सुबह दौड़ने जाया करता था।

नशे में काटी हाथ की नस, जान गई
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी के पास पत्नी से हुए विवाद में मारपीट के बाद बुधवार को पीयूष मिश्र (27) ने अपना हाथ काट लिया। जिसके बाद ओवर ब्लडिंग से उसकी मौत हो गई। पत्नी श्वेता मिश्रा ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त उसके पति ने कमरा बंदकर पहले मारपीट किया और फिर खिड़की का शीशा तोड़ हाथ काट लिया। हालांकि मृतक को हाथ काटते अन्य किसी ने नहीं देखा। घर में पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। पत्नी के अनुसार अकेली होने के कारण आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed