फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Survey conducted to divert the Ganges stream

गंगापुर से नौवरंगा तक गंगा नदी का वाराणसी बाढ़ विभाग ने किया सर्वे

Fri, 20 Dec 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Survey conducted to divert the Ganges stream
बैराज खंड वाराणसी के बाढ़ बिभाग की टीम ने शुक्रवार को एसडीओ जेएन शुक्ला के नेतृत्व में गंगापुर से - फोटो : BALLIA
रामगढ़। बैराज खंड वाराणसी के बाढ़ विभाग के टीम ने शुक्रवार को एसडीओ जेएन शुक्ला के नेतृत्व में गंगापुर से नौवरंगा तक गंगा नदी का सर्वे किया, ताकि गंगा नदी की धारा को मझौवा से करीब 10 किलोमीटर तक दो भागों में बांटकर मोड़ा जा सके। बैराज खंड की टीम ने बुधवार से ही अपनी मिशन में लगी हुई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही बाढ़ कटान की समस्या से द्वाबावासियों को निजात मिल सकता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के पहल पर पहुंचे बैराज खंड वाराणसी की टीम गंगा की धारा को मोड़ने व गंगा की गहराई किस प्रकार किया जाय, उसका सर्वे करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दुबेछपरा से नौरंगा तक लाल झंडी लगाकर चिन्ह्नांकित किया। गंगा नदी के उस पार मौजा बुलापुर, सुघर छपरा, दुबेछपरा, दुर्जनपुर, बड़े बाबू के टोला, पांडेयपुर, मुरली छपरा तक ड्रेनेज पथ पर लाल झंडी लगाई गई। ताकि ऐसी रास्ते नदी के धारा को मोड़ा जा सके। एसडीओ जेएन शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को टेंडर निकलना है। सब कुछ ठीक रहा तो द्वाबावासियों को बाढ़ कटान की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद प्रबल हो गई है। उमीद है जनवरी माह में काम शुरू हो सकता है। इस दौरान एसडीओ से पूछा गया कि जिन कास्तकारों की जमीन से नदी होकर जाएगी उनको मुआवजा मिलेगा की नहीं। कहा कि मुआवजा देने का काम जिला प्रशासन का है। इस मौके पर जेई दिलीप कुमार, सुनील राम, हरेराम चौधरी, सोनी कुमार, छोटक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed