फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surprise inspection of fertilizer shops, 13 samples taken

उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण, 13 नमूने लिए गए

Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of fertilizer shops, 13 samples taken
जिला प्रशासन निर्धारित मूल्य पर उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। डीएपी, एनपीके 12- 32-16 , एपीके 20-20-0-13 तथा पोटाश के पर्याप्त स्टॉक जनपद में उपलब्ध है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में खाद की दुकानों की चेकिंग की गई। कुल 15 दुकानों की जांच की गई और उनके स्टॉक का सत्यापन किया गया। कुल 13 नमूने भी लिए गए। इसको लेकर उर्वरक विक्रेताओं में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षकण की कार्रवाई की गई। इसमें कुल 15 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया और उनके गोदाम में उपलब्ध स्टॉक और पीओएस मशीन के स्टॉक का सत्यापन किया गया। इनके अभिलेखों को देखा गया ,रिकॉर्ड चेक किए गए तथा दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि खतौनी के अनुसार ही किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए। जिन किसानों के पास संयुक्त खतौनी है उसमें भी उनकी हिस्सेदारी को संज्ञान में लेकर ही उर्वरक का वितरण किया जाए। डीएपी का मूल्य 1200 रुपये अधिक पर कोई भी दुकानदार बिक्री करते पाया गया तो उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी। मौके पर उपस्थित कृषकों से वार्ता की गई और उनकी रसीदें भी जांची गई। औचक निरीक्षण के दौरान कुल 13नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार रसड़ा क्षेत्र अपर जिला कृषि अधिकारी और उप जिलाधिकारी रसड़ा द्वारा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed