फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surha Tal buzzing with tourists on the second day

Ballia News: दूसरे दिन पर्यटकों से गुलजार रहा सुरहा ताल

Sun, 11 Dec 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Surha Tal buzzing with tourists on the second day
बसंतपुर ग्राम पंचायत के सुरहाला में आई साइबेरियन पंक्षी। - फोटो : BALLIA
बलिया। पक्षी विहार महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों की भीड़ से सुरहा ताल गुलजार रहा। लोगों ने रविवार को भी खूब नौकायन का आनंद लिया। बच्चों ने भी झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों के जरिए खूब मस्ती की। युवाओं के बीच सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सुरहा ताल को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में प्रयास काफी सराहनीय है। प्रवासी पक्षियों के लिए यहां शुद्ध और उनके अनुकूल वातावरण है। प्रवासी पक्षी यहां की सुंदरता में एक से एक हैं। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण को किया जागरूक
बलिया। सुरहाताल पक्षी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ इफ़्तेख़ार खान के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतियोगिताएं प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतुओं और पर्यावरण पर आधारित रही। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का नाटक रहा सबसे खास
बलिया। पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उच्च प्राथमिक विद्यालय, शेरवा कलां के छात्र-छात्राओं का नाटक सबसे खास रहा। सीमित संसाधनों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक में इनकी शानदार प्रतिभा देखने को मिली। प्रधानाध्यापक शंकर रावत के नेतृत्व में सीख रहे इन बच्चों के नाटक की सराहना हर किसी ने की। नाटक के बाद प्रस्तुत करने वाले बच्चों के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed