फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   suraksha ke ghere me colectrate

सुरक्षा घेरे में कलेक्ट्रेट परिसर

Mon, 06 Feb 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 06 Feb 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
suraksha ke ghere me colectrate
चुनाव - फोटो : SELF
जनपद की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा। नामांकन शांतिपूर्वक हो और आचार संहिता बनी रहे इसके मद्देनजर पूरा कलेक्ट्रेट और तहसील परिसर सुरक्षा चाक चौबंद सुरक्षा घेरे में रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बताया कि नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



चुनाव आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। नामांकन के दौरान हथियार का प्रदर्शन हुआ तो संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सीधे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी दलों से कहा कि नामांकन के दौरान आयोग के निर्देशों से प्रत्याशियों को भली-भांति अवगत करा दें।
विज्ञापन



नामांकन के दिन उम्मीदवार के साथ चल रहे लोगों के पास कोई हथियार नहीं होना चाहिए। नामांकन के दिन जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी कार्यक्रम के लिए प्रत्याशी को पूर्व में अनुमति लेना जरूरी है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को सभी कालम भरने होंगे। इसमें यदि कोई उम्मीदवार सरकारी आवास का उपयोग करता रहा है तो उसे नोड्यूज सर्टिफिकेट भी देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed