{"_id":"639f4b47ce45e769cc47b86f","slug":"supply-of-two-substations-interrupted-for-15-hours-due-to-breakage-of-ht-wire-ballia-news-vns6891393195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एचटी तार टूटने से दो उपकेंद्रों की आपूर्ति 15 घंटे बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एचटी तार टूटने से दो उपकेंद्रों की आपूर्ति 15 घंटे बाधित
विज्ञापन
बलिया। ठंड के मौसम में भी आए दिन फाल्ट के चलते किसी न किसी इलाके की बिजली गुल हो जा रही है। मेन लाइन में फॉल्ट के चलते सोहांव ब्लॉक के दो उपकेंद्रों से 16 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके चलते, 60 से अधिक गांव जहां प्रभावित रहे। वहीं पंप नहर का संचालन भी न होने से किसान परेशान रहे।
जिले के अधिकांश बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते, आए दिन किसी न किसी इलाके में एचटी या एलटी तारों के टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित होती है। कभी-कभी तो एचटी तारों के टूटने के कारण विद्युत उपकेंद्र की ही आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके चलते कई गांवों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोहांव ब्लॉक में स्थित विद्युत उपकेंद्र कोटवां नारायनपुर और बसंतपुर की विद्युत आपूर्ति गाजीपुर स्थित कुंडेसर पावर हाउस से होती है। इस मेन लाइन के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूटते हैं। शनिवार की शाम को भी गाजीपुर क्षेत्र में एचटी तार टूट गया, जो रविवार को दोपहर में जोड़ा जा सका।
विज्ञापन
इसके चलते, 15 घंटे तक दो विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 60 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कोटवा नारायनपुर स्थित कोरंटाडीह गंगा पंप नहर का संचालन न होने से खेतों की सिंचाई भी प्रभावित रही। इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत एके अग्रवाल ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र में एचटी तार टूटने से दिक्कत आई थी। अब आपूर्ति बहाल हो गई है।