फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sunday 's crowd proved Monday

संडे पर भारी पड़ी मंडे की भीड़

Mon, 14 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 14 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sunday 's crowd proved Monday
ऐतिहासिक ददरी मेले के मीना बाजार का समापन 16 दिसंबर को होना है। इसमें दो ही दिन बचा है। शायद इसीलिए सोमवार को भी मेले में संडे से भी ज्यादा भीड़ देखी गई। दूकानदार भी बचा-खूचा सामान बेचने में पूरी तरह मशगूल दिखे। सामानों की खरीद पर फ्री का आफर भी दिनभर चला।  
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के दिन से लगने वाले मीना बाजार में प्रथम संडे के बाद से ही जबर्दस्त भीड़ उमड़ने लगी थी। बीच में मतदान के दिनों को छोड़ दिया जाय तो हर रोज मेला मेलार्थियों की भीड़ से ठसाठस रहा। एक-दो दिन ठंड के चलते मेले की रौनक में थोड़ी सी फीकापन जरूर आई थी। लेकिन जाने के बेला में मेलार्थियों की भीड़ ठंड पर भी भारी पर रही है। मेले में सोमवार को कमोबेश हर सामानों की खरीदारी के साथ सबसे ज्यादा खरीदारी बक्सा, रजाई, कंबल आदि की हुई। वहीं महिलाओं ने जमकर प्रसाधन सामग्री की खरीदारी करने के साथ ही क्रेकरी के बर्तनों को पसंद किया।
विज्ञापन


 सहारनपुर काष्ठकला की भी लोगों ने खूब प्रशंसा की और एक से बढ़कर एक सामानों की खरीदारी की। मेले के पौध यार्ड में विभिन्न पौधों की खरीदारी के साथ फूलों की भी जमकर खरीदारी हुई। चरखी, झूले वाले ग्राहकों की भीड़ से देरशाम तक व्यस्त दिखे। विभिन्न व्यंजन स्टालों पर भी मेलार्थियों की खचाखच भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed