फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sunday is a holiday in ATM

एटीएम में भी रही रविवार की छुट्टी

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sunday is a holiday in ATM
एटीएम में भी रही रविवार की छुट्टी
आठ नवंबर को देशभर में 1000 और 500 के नोट बंद होने के बाद जिले में अभी तक हालात नहीं सुधरे हैं। इस फैसले को पूरे 25 दिन हो चुके हैं लेकिन हर तरफ लोग कैश के लिए परेशान होते ही नजर आए। रविवार को नगर और ग्राम्यांचल में एटीएम में भी रविवार को छुट्टी का दिन रहा। वेतन आने के बाद भी लोगों को परेशानी हो रही है। क्योंकि बैंकों में कैश ही नहीं आया है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई से नोट आ ही नहीं रहा है तो लोगों को कहां से दें। गांव की स्थिति तो और बदतर है। न तो एटीएम मेें पैसे हैं और न ही बैंकों में नगद है।
विज्ञापन


रविवार को जब नगर और ग्राम के एटीएम की जांच की गई तो उसमें ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के समीप स्थित यूको बैंक एटीएम, टाउन हाल रोड स्थित एचडीएफसी एटीएम, स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम, चित्तू पांडेय चौराहा पर लगा एसबीआई का एटीएम बंद ही मिला। कमोबेश यही स्थिति सभी बैंक के एटीएम की रही। आठ नवंबर से नोटबंदी के बाद से पूरे देश में लोग लाइनों में लगे हैं और कैश नहीं मिलने की वजह से परेशान भी हैं। बैंकों और एटीएम में घंटों लाइन में लगने के बाद आवश्यकता के मुताबिक पैसा नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इन तमाम मुश्किलों के बीच बहुत लोग अपना पैसा निकालने का कार्यक्रम रविवार को रखे थे। ऐसे में रविवार को नगर सहित ग्रामीणांचलों में तमाम एटीएम बंद होने से लोगों को और परेशानी बढ़ गई। शादी-ब्याह का मौसम होने के कारण सबको पैसे की जरूरत है। ऐसे में दिनभर एटीएम बंद होने से लोग हलाकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed