फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sunbeam became the winner of Basket and Volleyball

बास्केट और वॉलीबाल का विजेता बना सनबीम

Mon, 29 Aug 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sunbeam became the winner of Basket and Volleyball
बलिया। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सनबीम स्कूल अगरसंडा में प्रथम अंतर विद्यालयीय बास्केटबाल एवं वॉलीबाल की प्रतियोगिता कराई गई। दोनों ही प्रतियोगिताओं में सनबीम एकेडमी के खिलाडि़यों ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में द होराईजन, देवस्थली विद्यापीठ, नागाजी मालदेपुर, कोलंबस इंटरनेशनल, केंद्रीय विद्यालय, द ग्रेट आर्यन, सेंट जेवियर्स बलिया तथा मेजबान सनबीम स्कूल के 350 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल में सनबीम स्कूल ने द होराईजन स्कूल को 15-25, 25-17 और अंतिम सेट में 25-18 के अंतर से हराकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। द होराईजन एवं देवस्थली विद्यापीठ द्वितीय एवं तृृतीय स्थान पर रहे। बास्केटबाल में सनबीम बलिया ने नागाजी मालदेपुर बलिया को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। नागाजी मालदेपुर तथा द होराईजन गड़वार द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले शुभारंभ के मुख्य अतिथि संजय सिंह तथा प्रमोद सिंह ने किया। स्वागत निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने किया। मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी आदित्य राणा एवं अतुल सिंह रहे। इन दोनों ख्यातिलब्ध खिलाडि़यों का स्वागत विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्या ने किया। बीएन मिश्रा, संदीप पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
सिकंदरपुर। क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद का प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। कबड्डी, हाकी, खो-खो, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबचन यादव ने छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या सुधा पांडेय, शीला सिंह, ज्योति स्वरूप पांडेय, जेपी तिवारी, राजीव पांडेय, रितु सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
रसड़ा। कोटवारी रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। शुभारंभ प्रधानाचार्य चंद्रानी बनर्जी ने किया। शुभारंभ नर्सरी की जलेबी दौड़ से किया गया। सैक रेस, लेमन रेस, टैग आफ वार, इण्टर हाउस रिले रेस, वालीबॉल, क्रिकेट प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अनिल सिंह, रणजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed