फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   suicide in ballia

फंदे पर लटक कर विवाहिता ने दी जान

Wed, 23 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
suicide in ballia
बेल्थरारोड। उभांव थानाक्षेत्र के हल्दीरामपुर में बुधवार को अपराह्न दहेज के लिए ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठगरा दुबौली निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2016 में उभांव थानाक्षेत्र के हल्दीरामपुर ग्राम के निवासी सुनील कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज के लिए पुत्री को हमेशा प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार मायके वालों से की। इस बीच बुधवार को प्रियंका ने गले में दुपट्टा बांध पंखे के हुक से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार को मायके वालों को पुत्री के फांसी के फंदे से लटक कर जान देने की जानकारी हुई। मृतका के पिता ने पुत्री की मौत को दहेज हत्या करार देते हुए पुलिस से न्याय की गुहार की। इस मामले में पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed