{"_id":"60ba67928ebc3e27722d57a1","slug":"suicide-in-ballia-ballia-news-vns593065571","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
सहतवार। बीते 30 मई को जनेश्वर मिश्रा सेतु से अपने तीन साल की पुत्री प्रज्ञा के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने वाली सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी महिला ने बृहस्पतिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सहतवार के वार्ड नंबर एक निवासी बेबी देवी (27) पत्नी परमात्मा शर्मा ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर 30 मई को जनेश्वर मिश्र सेतु से अपनी तीन साल की मासूम बच्ची के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। उस समय सेतु पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मल्लाहों की मदद से दोनों को सकुशल बचा लिया गया था। इसके बाद दुबहर पुलिस ने महिला के पति को थाने बुलाकर सख्त हिदायत देकर महिला और मासूम को पति के साथ भेज दिया था। इसके बाद भी पारिवारिक कलह नहीं थमा और अंत में बृहस्पतिवार की रात महिला ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस पति समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के पिता ने बताया कि यह मामला कैसे और क्यों हुआ, हमको इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। लेकिन मेरा दामाद सदैव नशे में धुत रहता था और अक्सर मेरी बेटी को मारता पीटता रहता था।
बता दें कि परमात्मा शर्मा का अपने भाइयों के साथ जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है, इसके कारण वह अपने पत्नी व बच्ची के साथ अलग रह रहा था।
मामला संज्ञान में है, अभी तहरीर नहीं मिलीं है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।
वीरेंद्र यादव, थाना प्रभारी, सहतवार।