{"_id":"56fc1e954f1c1be27bf004e5","slug":"sugar-mill-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल चालू करें बकाया मानदेय भी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल चालू करें बकाया मानदेय भी दें
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल चालू करें बकाया मानदेय भी दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र कताई मिल मजदूर संघ एवं रसड़ा चीनी मिल संघ के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बुधवार को रसड़ा तहसील पहुंचे। जहां प्रभारी एसडीएम/ तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बंद कताई तथा चीनी मिल को शुरू करने और बकाया मानेदय भुगतान की मांग की। तत्पश्चात तहसील प्रंागण में धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए कताई मिल संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि करीब डेढ़ दशक से कताई व चीनी मिल के कर्मचारी और मजदूर भूखमरी के कगार खड़े हैं। न तो मिलें चालू की जा रही हैं और न ही बकाया मानदेय का भुगतान की जा रही है। जिससे कर्मचारी और मजदूरों में रोष व्याप्त है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज तो हो गई। लेकिन कर्मचारियों व मजदूराें के बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
बल्कि पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। चेताया कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम पैदल यात्रा निकाल लखनऊ होते हुए दिल्ली जाएंगे । इस मौके पर मकसूद आलम, निहीर सिंह, शंकर सिंह, अंजनी कुमार पांडेय, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, कमलेश सिंह, सुशील त्रिपाठी, सतीश गुप्ता, सुरेश गौतम, सुरेंद्र यादव, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामचंद्र यादव तथा संचालन सुरेश राम ने किया।