{"_id":"917da0e2738caec867aa18dac268f941","slug":"sudishtpuri-college-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व प्राचार्य ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व प्राचार्य ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वकेंद्र परीक्षा कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज के छात्रनेताआें को एसडीएम और प्राचार्य ने जूस पिलाकर बुधवार को अनशन समाप्त कराया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। बेमियादी अनशन के समर्थन में रानीगंज बाजार बंद रहा। इस दौरान छात्रों ने जुलूस निकालकर बाजार में भ्रमण किया और कालेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
अनशनरत छात्र नेता के समर्थन में सैकड़ों छात्राएं पहुंची और मंच पर बैठ गईं। स्थिति गंभीर देख एसडीएम बैरिया देवेश गुप्त और सीओ बैरिया त्रयंबक दुबे के साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य अनशन स्थल पर पहुंचे। वहां एसडीएम और प्राचार्य ने आंदोलित छात्रों को काफी समझा-बुझाया और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कहा कि स्वकेंद्र परीक्षा की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की जाएगी और प्रयास होगा कि परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र हो। साथ ही अन्य मांगों को भी मानने का आश्वासन दिया गया।
काफी मान-मनौव्वल के बाद छात्रों ने आंदोलन को रोकने का निर्णय लिया। एसडीएम देवेश गुप्त और प्राचार्य डॉ. अशोक पांडेय ने महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इस मौके पर सुदिष्टपूरी महाविद्यालय के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, अनुज कुमार यादव, गजेंद्र मौर्य, दीपक शर्मा, अखिलेश चौरसिया, अंगद यादव, रीतेश सोनी, करन सिंह, शशिभूषण यादव, रोहित सिंह, मुन्ना यादव, संजीव राम, रोशन श्रीवास्तव, पंकज चौरसिया, मनीष कुमार आदि रहे।