फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Submitted memorandum to DM demanding issuance of caste certificate

Ballia News: डीएम को ज्ञापन सौंप जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

Tue, 02 Jul 2024 05:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Submitted memorandum to DM demanding issuance of caste certificate
बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आगसा) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गोंड, खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। इसके पूर्व आगसा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि गोंड, खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण-पत्र जारी करने में तहसीलदार व लेखपाल हीलाहवाली कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन को भी निरस्त /अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार ने पूरे मामले का निस्तारण करने हेतु अपर जिलाधिकारी को लिखित रूप से निर्देशित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अरविंद गोंडवाना, सुरेश शाह, शिवजी प्रसाद, अशोक कुमार, रवि कुमार, सुधीर गोंड, हरिशंकर गोंड, रामजी गोंड, सुमेर गोंड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed