फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sub Inspector suffered heart attack, CPR saved his life

Ballia News: उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, सीपीआर दे बचाई जान

Tue, 05 Nov 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector suffered heart attack, CPR saved his life
बलिया। पुलिस क्लब में मंगलवार की सुबह अचानक एक उप निरीक्षक को हार्ट अटैक आ गया। साथ में रहने वाले उप निरीक्षक विनोद सिंह ने सीपीआर देकर जान बचाई। उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। एसपी ने सीपीआर देने वाले एसआई को बुलाकर शाबाशी दी। अन्य लोगों को आपात स्थिति में इसका प्रयोग कर जीवन बचाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

एसआई विनोद सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस लाइन में परेड के निरीक्षण के दौरान जवानों व अधिकारियों को सीपीआर के बारे में जानकारी दी थी। इसका रिहर्सल भी कराया था।
विज्ञापन

पुलिस क्लब में सुबह इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षक दैनिक क्रिया में व्यस्त थे। उसी दौरान मेला ड्यूटी के लिए आए उपनिरीक्षक राघवराम सिंह ने एसआई राजबली सिंह से पानी पीने के लिए गुड़ मांगा। उसी दौरान अचानक राघवराम अचेत होकर गिर पड़े। बगल में बैठे उपनिरीक्षक अशोक सिंह राघवराम सिंह के पास पहुंचे और सीपीआर (सीना दबाने) देने लगे। लगातार पांच मिनट तक सीपीआर देने पर राघवराम की सांस चलने लगी। सूचना पर आरआई सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। फिर राघवराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। राघवराम इससे पूर्व फेफना में तैनात रहे हैं। पिछले दिनों आजमगढ़ ट्रांसफर हो गया था। वह ददरी मेले में ड्यूटी पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीवन रक्षक है सीपीआर
सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्राथमिक चिकित्सा तकनीक है। इसका इस्तेमाल हार्ट अटैक आने, सांसें नहीं चलने पर किया जाता है। सीपीआर कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन व चेस्ट रोग डा. मनोज कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक या अचेत होकर गिरे व्यक्ति, जिसकी सांसें नहीं चल रही हैं, उसके सीने पर दोनों हाथों से जोर से दबाया जाता है, ऐसा तब तक किया जाता है जब तक कि उसकी सांसें न चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed