बैरिया। सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी के छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी व लापरवाही के खिलाफ बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक को ज्ञापन देकर 20 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
छात्रनेताओं ने मांग किया कि छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में तत्काल सुधार की जाए। बताया कि कोरोना के चलते बनी गाइड लाईन के अनुसार जो छात्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हुए उन्हें 32-32 नंबर देकर पास कर दिया गया है। वहीं जो परीक्षा में शामिल हुए हैं उन्हें फेल कर दिया गया है। जबकि नियमानुसार पिछली परीक्षा के आधार पर नंबर देना था। फलस्वरूप मेधावी छात्रों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में इसे तत्काल सुधारा जाए। चेताया कि अगर परीक्षाफल नहीं सुधारा गया तो 20 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रंजन गुप्ता, भीम कुमार शाह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र पासवान, हरीश मौर्य, रवि मौर्या, अमित शर्मा, राजकुमार यादव, संजीत यादव आदि रहे।