फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students started hunger strike on various demands

विभिन्न मांगों को लेकर छात्रनेताओं ने शुरु किया अनशन

Sat, 20 Feb 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students started hunger strike on various demands
विभिन्न मांगों को सुदिष्टपुरी महाविद्यालय रानीगंज में धरना देते छात्र। - फोटो : BALLIA
बैरिया। विभिन्न मांगों को लेकर पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के छात्रों ने शनिवार से महाविद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अनशनरत छात्रों ने प्रमोट किए गए विषयों में छात्रों को फेल करने तथा बैक पेपर, श्रेणी सुधार के नाम पर अवैध वसूली, डिग्री के नाम पर अवैध वसूली, प्रयोगात्मक परीक्षा में 75 प्रतिशत से कम अंक देना, भ्रष्टाचार में लिप्त अध्यापक को परीक्षा विश्वविद्यालय में डीन बनाना, राष्ट्र गौरव और पर्यावरण जैसे अनिवार्य विषयों में छात्रों को फेल कर देना आदि समस्याओं को उठाया। छात्रनेता नितेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लूट खसोट का कार्य किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना बलिया के छात्रों के शिक्षित करने के लिए हुआ, लेकिन इसकी मंशा विपरीत हो गई है। भीम कुमार साह, अजीत कुमार वर्मा, अंकित रंजन सिंह, हरीश मौर्या, सोनू गुप्ता क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर रंजन गुप्ता, अमित शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राहुल प्रसाद, हरीश मौर्या, दीपू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed