फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students protested demanding to declare the date of student union election

छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students protested demanding to declare the date of student union election
बलिया। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी मांगें रखी। छात्रों ने विश्वविद्यालय में अवैध वसूली की भी शिकायत की। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने और विश्वविद्यालय की तमाम कमियों को दूर करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छात्रों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्रसंघ से निकले हुए लोग राज्यसभा से लेकर लोकसभा तक पहुंचे हैं। छात्रसंघ के नेता मुख्यमंत्री तक बने हैं, फिर भी छात्रसंघ पर सरकार ताला लगा रही है। इसे पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए हम सभी संघर्ष करते रहेंगे। छात्रसंघ पर ताला बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती है, हमलोग शांत नहीं रहने वाले हैं। इसके बाद छात्रों ने सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। मौके पर मिथिलेश यादव, शिप्रांत सिंह, राजेंद्र यादव, रंजीत निहाल, आदित्य प्रताप सिंह योगी, अभिषेक यादव, प्रमोद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed