फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students protest for not getting smartphone

स्मार्टफोन नहीं मिलने पर छात्रों का विरोध

Mon, 04 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students protest for not getting smartphone
दया छपरा। अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबे छपरा में सोमवार को मनमाने तरीके से स्मार्टफोन वितरित करने का छात्रों ने विरोध किया है। उन्होंने प्रधानाचार्य को पत्रक देकर सूची के अनुसार वितरण कराने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि 573 छात्रों का नामांकन है। इनको मनमाने तरीके से स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। जिन लोगों का बैक एवं श्रेणी सुधार का मामला है उनको भी फोन दिए जा रहे हैं और जो सीधे तौर पर मेरिट में है उनको फोन नहीं मिल रहे हैं। छात्रों सूची के हिसाब से सही तरीके से स्मार्टफोन वितरित किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर बुधवार से आंदोलन किया जाएगा। पत्रक देने वालो में मनु मिश्र, वरुण कुमार मिश्र, आनन्द कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रचार्य गौरीशंकर द्विवेदी ने बताया कि स्मार्टफोन नियमानुसार पात्रता के आधार पर बांटे जा रहे हैं। छात्रों के आरोप की जांच कराई जाती है। यदि कोई गड़बड़ी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed