फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students protest against TD College case investigation

टीडी कालेज प्रकरण की जांच को लेकर छात्रों ने दिया धरना

Tue, 26 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students protest against TD College case investigation
कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसी धरना देते छात्र संघ के नेता गण। - फोटो : BALLIA
बलिया। टीडी कालेज के एसोसिएट प्रो. अखिलेश राय के खिलाफ छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर छात्रनेताओं ने कालेज के शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई तथा छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की सीसीटीवी के फुटेज से जांच कराने की मांग की। इस मौके पर छात्रनेताओं ने चेताया कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर छात्रनेता नागेंद्र बहादुर सिंह झून्नू ने कहा कि टीडी कालेज में प्रो. अखिलेश राय द्वारा दिए गए जानमाल की धमकी की जांच कराई जाय। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया जाय। इस मौके पर छात्रनेता राणा कुनाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव, अमित सिंह, आलोक कुमार भारती, जलालुददीन, इम्तियाज, आशुुतोष ओझा, आदित्य प्रताप, धनजी वर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, अनिल चौहान,अभिषेक पांडेय, तेज प्रताप, दिनेश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप गोलू, मनीष दूबे मनन, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed