फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students of TD College fast for second day as well

टीडी कालेज प्रकरण में छात्रों ने दूसरे दिन भी जारी रखा अनशन

Sat, 30 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students of TD College fast for second day as well
बलिया। छात्रनेता से बदसलूकी के आरोपी टीडी कालेज के एक प्रवक्ता की बर्खास्तगी, प्राथमिकी दर्ज करने और पिछले दिनों छात्रा से छेड़खानी की न्यायिक जांच की मांग को लेकर छात्रों ने सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र नेताओं ने चेताया कि छात्रों पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो हम लोगों को विवश होकर अपनी ताकत का एहसास कराना ही पड़ेगा। इस प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए अन्यथा की स्थिति प्रशासन को गंभीर परिसर भुगतने होंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालेज का शिक्षक बेलगाम हो जाएंगे तो छात्रों को कौन संभालेगा। हम अपने गुरुजनों का सम्मान है इसका मतलब यह कत्तई नहीं है कि कोई हम लोगों के छोटे भाई के रुप में शिक्षा ग्रहण करने वालों को गाली दे और जान मारने की धमकी दे। इस मौके पर नितेश यादव, धनंजय सिंह विसेन, मनन दूबे, नंदकिशोर यादव, रंजन यादव, शैंलेंद्र यादव जितेंद्र यादव, मुरलीधर यादव, छोटू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed