बलिया। नगर के टीडी कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पांच शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि टाउन ऐजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक वर्मा, राकेश कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, बालकृष्ण अग्रवाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, अमर कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रा अंजली राय ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर टाउन इंटर कालेज के अनुप कुमार भारती, शहरयाद अली, कृष्ण कुमार यादव, फारूख अली, सन्नी गुप्ता एवं गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज की सलोनी गुप्ता, अन्नपूर्णा पांडेय को प्रमाण पत्र देकर कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने सम्मानित किया। वहीं टाउन पालिटेक्निक स्कूल की नेहा सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, नीतू पाल, स्नेहा सिंह, नवीनचंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार सिंह के साथ गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जुबी दीप्ती गुप्ता तथा मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दीक्षा सिंह, आंचल दूबे, नम्रता सौम्या, अंजली सिंह, अम्राह रसीद, सत्या श्रीवास्तव, धनंजय दूबे, अंकिता वर्मा, तस्लीमा खातून, नीरज तिवारी, मधु तिवारी, अंकित कुमार तिवारी, राहुल गुप्ता, खुश्बू गुप्ता, दीपिका मौर्या, प्रिती मौर्या, सीपनिता, संजना वर्मा, गुलशन, को सम्मानित किया। जबकि मधु गुप्ता को सीताराम चतुर्वेदी पुरस्कार एवं आकांक्षा को सीताराम चतुर्वेदी विशेष पुरस्कार देकर कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि किसी संस्था को ठीक ढंग से चालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन है। उन्होंने छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अन्नपूर्णा तिवारी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र, डॉ. कृष्णकांत मिश्र, डॉ. यमुना प्रसाद, छोटेलाल राम, शिवशंकर यादव, चंपा देवी को सम्मानित किया गया।