फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   students fight in TD college ballia

शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्रगुटों में मारपीट

Fri, 05 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 05 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
students fight in TD college ballia
टीडी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष के दो प्रत्याशियों की ओर से शुक्रवार को
विज्ञापन
शक्ति प्रदर्शन के लिए जुलूस निकाला गया था। इस दौरान आमने-सामने होने पर छात्रगुटों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।

इसमें एक छात्रनेता को भी चोट लग गई। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रों को खदेड़कर पीटने लगी। उधर घायल छात्रनेता मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया।

छात्र पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। मौके पर एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों अजय कुमार यादव और चंदन कुमार यादव की ओर से कालेज में ही जुलूस निकाला गया था। किसी बात को लेकर आमने-सामने आने पर दोनों के समर्थक भिड़ गए और मारपीट होने लगी।

मारपीट में ही एक छात्रनेता कृष्ण प्रताप सिंह घायल हो गया। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मी पहुंच गए और परिसर में छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।

 पुलिस के लाठी भांजते ही कालेज में भगदड़ मच गई। छात्र जहां थे, वहीं जान बचाकर भागने लगे। पूरा कालेज परिसर थोड़ी ही देर में खाली हो गया।

 जबकि मारपीट के बाद छात्रनेता कृष्णा प्रताप सिंह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। शहर कोतवाल अजय राय ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त किया।

 कालेज पर पहुंचे एसडीएम बच्चा लाल मौर्य और सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा तथा महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर केके मिश्र, प्राचार्य वीके सिंह के बीच कालेज के माहौल को लेकर एक घंटे तक वार्तालाप हुई। कालेज में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed