{"_id":"5ad0f11c4f1c1ba67f8b45ce","slug":"students-did-a-lot-of-disorder-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कालेज में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कालेज में किया जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
नगरा क्षेत्र के स्वतंत्र अनिरुद्घ महाविद्यालय में नकल के नाम सुविधा शुल्क मांगने के विरोध छात्रों द्वारा चलाया गया ईंट -पत्थर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव स्थित स्वतंत्र श्री अनिरुद्ध महाविद्यालय पर शुक्रवार की सुबह पहली पाली में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। कालेज में तोड़फोड़ की। इस दौरान करीब आधे घंटे तक विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उग्र परीक्षार्थी भाग गए। आरोप है कि विद्यालय द्वारा परीक्षा के दौरान सुविधा शुल्क मांगा जा रहा था।
जबकि विद्यालय प्रशासन का कहना है कि नकल रोकने के कारण छात्रों ने हंगामा किया। व्यवस्थापक अनिता त्रिपाठी ने दो छात्रों के विरुद्ध 100 कापी लेकर भाग जाने के आरोप में नामजद तहरीर दी है।
महाविद्यालय पर स्नातक प्रथम वर्ष की भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा शुक्रवार की सुबह पहली पाली में थी। कमरा नंबर-आठ के कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों के बीच परीक्षा समाप्त होते ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद अन्य परीक्षार्थी व विद्यालय के अन्य कक्ष निरीक्षक भी वहां पहुंच गए, जहां कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे परीक्षार्थी उग्र हो गए और ईंट पत्थर चलाने लगे। इससे कार्यालय की खिड़की के शीशे, कुर्सी, मेज तथा गमले आदि टूट गए। यह सिलसिला आधे घंटे से अधिक समय तक चलता रहा।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद परीक्षार्थी वहां से भाग गए। पुलिस दो परीक्षार्थियों को पकड़ कर थाने लाई। केंद्र व्यवस्थापक अनिता त्रिपाठी ने दो छात्रों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। जिसमें करीब 100 परीक्षा की कापियां लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है।