फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students awarded second place in the country to

देश में दूसरा स्थान पाने वाले छात्र सम्मानित

Thu, 03 Dec 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 03 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Students awarded second place in the country to
 राष्ट्रीय ज्ञान विज्ञान मेला कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भृगु आश्रम के छात्रों ने संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इन छात्रों को नागाजी मठ विद्या मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 इसके पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता गोरखपुर में उत्तर प्रदेश की ओर से सांस्कृतिक ज्ञान प्रश्न मंच की टीम के रूप में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश, जिले व विद्यालय का मान बढ़ाया था। जिसमें बलिया के भैया आदित्य, रंजन व तुसाग्र को विद्यालय के शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के व्यवस्थापक राम कुमार तिवारी ने कहा कि कठिन परिश्रम से कुछ भी संभव है। विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य प्रेमनाथ सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्रों ने देश में बलिया जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रशांत पांडेय, बद्रीप्रसाद कश्यप, धनंजय पांडेय, शैलेश पांडेय, संजय शुक्ल आदि रह।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed