{"_id":"663bd3ab4c5c78a314090526","slug":"students-are-confused-whether-to-study-mathematics-or-biology-after-10th-ballia-news-c-190-1-svns1007-115824-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 10 वीं के बाद गणित पढ़ें या जीव विज्ञान, असमंजस में विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 10 वीं के बाद गणित पढ़ें या जीव विज्ञान, असमंजस में विद्यार्थी
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का परिणाम आ जाने के बाद हाईस्कूल पास करने वाले 51209 छात्र- छात्राओं की उलझन बढ़ गई है। विषय का चयन उनको तनाव दे रहा है। किस विषय वर्ग चयन किया जाए, इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। विज्ञान विषय लेने वाले छात्र-छात्राएं तय नहीं कर पा रहे कि वे गणित विषय लें या फिर जीव विज्ञान।
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल तक छात्र-छात्राओं के लिए पांच विषय अनिवार्य है। हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी या संस्कृत, गणित या गृहविज्ञान विषय परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से लेना होता है। एक अन्य विषय के रूप में ड्राइंग, संगीत, कॉमर्स में से एक विषय का चयन करना होता है।
कक्षा 11 में आने पर मात्र हिंदी ही अनिवार्य रहती है। इसके अलावा अन्य चार विषय परीक्षार्थी स्वेच्छा से लेता है। कला वर्ग में कोई से चार विषय लिए जा सकते हैं। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में वाणिज्य से संबंधित तीन विषय रहते हैं। जबकि अंग्रेजी, संस्कृत में से एक लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विषय का चयन करने में सबसे अधिक दिक्कत विज्ञान वर्ग में आती है। छात्र छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी के अलावा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान लेते हैं, लेकिन उनके सामने गणित व जीव विज्ञान विषय में से एक का चयन करने में दिक्क्त आती है। दोनों ही विषय कठिन होते है।