{"_id":"6a07e4c8f087f39c7a14b760400fe900","slug":"students-adamant-police-presence-separated-passes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अड़े, पुलिस मौजूदगी में बंटे प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र अड़े, पुलिस मौजूदगी में बंटे प्रवेशपत्र
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीशचंद्र काॅलेज में स्वकेंद्र परीक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को समझाने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने करीब घंटे भर समझाने का प्रयास किया,
लेकिन छात्र अपने जिद्द पर अड़े रहे। काफी प्रयास के बाद भी जिला प्रशासन के अफसरों को सफलता नहीं मिली तो अंतत: प्रशासन ने सभी काउंटरों को पुलिस फोर्स के बल पर खुलवाकर प्रवेश पत्र का वितरण कराया।
जिला प्रशासन द्वारा अनशन तोड़वाने के प्रयास पर छात्रनेताओं ने बैठक कर निर्णय लिया गया कि प्राचार्य की मनमानी से काॅलेज को नहीं चलने दिया जाएगा।
पुलिस के बल पर छात्रों के साथ ज्यादतियां की जा रही है। कहा कि अगर काॅलेज प्रशासन नहीं चेता तो प्रवेश पत्र वितरण को रोकते हुए प्राचार्य का घेराव तथा कालेज का तालाबंदी करने के साथ ही बलिया-बैरिया मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
चेताया कि प्राचार्य और प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानते है तो अनशनकारी आत्मदाह भी करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू ने कहा कि प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के छवि को धूमिल किया जा रहा है।
जिसका जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। हम छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अनशनरत छात्रों का समर्थन करने वालों में राजू मिश्र, आनंद स्वरूप शुक्ला, अमृत सिंह डिंपल, विशाल प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह शैलू, संतोष कुमार, अवध बिहारी तिवारी, डब्लू चौधरी प्रमुख रूप से रहे।
इस मौके पर पंकज राय, धर्मेंद्र पांडेय, शनि सिंह, अभिषेक सिंह, अवनीश सिंह, राकेश ओझा, स्कंद पाठक, अविनाश सिंह, राहुल मिश्र, आशुतोष पांडेय, मुकेश यादव, नितिश पांडेय आदि मौजूद रहे।