फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   student union democratic rights of students

छात्रसंघ छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार

Mon, 12 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
student union democratic rights of students
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति की ओर से नगर के टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में छात्र महासम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में उपस्थित छात्रों ने अपनी-अपनी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि सस्ती और सुलभ शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन आज शिक्षा के बाजारीकरण ने आम छात्रों को शिक्षा से वंचित कर दिया है। छात्रसंघ छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है, इसके माध्यम से वो अपनी समस्याओं को उठाते हैं। छात्रसंघ का चुनाव न कराकर और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की इस लोकतांत्रिक संस्था को समाप्त कर देना चाहती है। छात्रनेता आदित्य योगी ने कहा की वर्तमान सरकार पूरी तरह से छात्र विरोधी है। महासम्मेलन में अन्य छात्र नेताओं ने अपना विचार रखते हुए छात्रसंघ बहाली और उसके चुनाव को अपना अधिकार बताया। छात्रनेताओं ने चेताया कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं होता है तो अपनी लोकतांत्रिक संस्था छात्रसंघ को बचाने के लिए सड़क पर उतरने का काम करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रशासन की होगी। मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र यादव, शिप्रांत सिंह, हिमांशु पाठक, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed