फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student leaders were placed under house arrest, police stationed

छात्र नेताओं को किया नजरबंद, तैनात रही पुलिस

Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Student leaders were placed under house arrest, police stationed
बेरुआरबारी/बांसडीह। जनपद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रविवार को छात्रनेताओं को उनके घरों में नजरबंद रखा गया। छात्रनेता आलोक सिंह कुंवर ने पत्रकारों से कहा कि दुर्भाग्य है कि जननायक चंद्रशेखर के आदर्शों पर चलने वाले छात्रनेताओं को उनके आदर्श की प्रतिमा अनावरण का दीदार का मौका बलिया पुलिस ने छीन लिया।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ महीने से बलिया के छात्र नेता एवं छात्र पुलिस के अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ, छात्रसंघ बहाली और बलिया कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलित हैं। छात्रनेता मुख्यमंत्री से इन्हीं समस्याओं के लिए मिलना चाहते थे। आलोक ने कहा कि बलिया प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लगातार शहर कोतवाल को बचा रहा है। जब भी मुख्यमंत्री बलिया आते हैं, तब प्रशासन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए हाउस अरेस्ट कराता है। आज भी छात्रनेता आलोक कुंवर, धनंजय सिंह, रोहित चौबे, मनन दुबे, प्रवीण विक्की, मोहित चौधरी आदि को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। रोहित चौबे ने कहा कि हम भले किसी भी दल में हों लेकिन दिल में हमेशा स्व. चंद्रशेखर रहते हैं। पुलिसिया उत्पीड़न के कारण आज का दिन हमारे जीवन में इमरजेंसी दौर जैसा साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed