फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student leaders staged a one-day symbolic protest

Ballia News: छात्र नेताओं ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया

Mon, 02 Oct 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Student leaders staged a one-day symbolic protest
बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंपनी बाग में प्रशासनिक वादाखिलाफी और छात्रसंघ चुनाव की तिथी निर्धारण के लिए छात्रनेताओं ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते छात्र नेता अमन तिवारी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए लगातार आंदोलन चल रहा है और प्रशासन से लगातार वार्ता के क्रम में प्रशासन आश्वासन तो दे रहा है। लेकिन वादा कर मुकरना इनकी फितरत हो गई है। ऐसे में हमने अपने आंदोलन को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। छात्रनेता प्रवीण सिंह ने कहा कि अब हमारी लड़ाई इस झूठे प्रशासन से आर -पार की होगी। अगले क्रम में हम बैठक कर मशाल जुलूस निकाल कर लड़ाई को धार देंगे। पूर्व महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि छात्रसंघ हमारी अस्मिता है और हम अस्मिता की रक्षा के लिए जान भी देना पड़े तो जान देने से पीछे नहीं हटेंगे। एकदिवसीय सांकेतिक धरने पर छात्र नेता हिमांशु सिंह, अर्चित राय, अनुराग पटेल, साजिद कमाल, सिंटू यादव, मन्नू कुमार, हरेंद्र यादव, सौरभ पाण्डेय, नीरज सिंह, पवन पाण्डेय, शिवांशु तिवारी, सूरज यादव, दीपक यादव, अभिषेक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed