{"_id":"64f770f82c8f5273c20628a7","slug":"student-dies-due-to-bike-collision-ballia-news-c-190-1-bal1001-2886-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाइक की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाइक की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। चौकिया-नगरा मार्ग पर अबाया गांव स्थित पॉवर हॉउस के करीब सोमवार की रात उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी युवक की बाइक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया।
लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। दूसरे युवक का उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे घर जाने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 12वीं का छात्र अमन आलम (19) पुत्र असरे आलम, साथी जुल्फीकार उर्फ टुनटुन (22) के साथ चौकिया नगरा मार्ग पर टहलने के लिए निकले थे।
चौकिया से थोड़ी दूर आवाया गांव स्थित पावर हाउस के करीब बाइक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने युवक अमन आलम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर जीएमएएम इंटर कालेज बेल्थरारोड में शोकसभा आयोजित कर एक दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया।