फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strong arrangements at the place where Tazia is buried along with Muharram procession

Ballia News: मुहर्रम के जुलूस के साथ ताजिया दफन करने वाले स्थल पर पुख्ता इंतजाम

Tue, 16 Jul 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Strong arrangements at the place where Tazia is buried along with Muharram procession
बलिया। मुहर्रम के जुलूस के अलावा कर्बला में तजिया दफन करने के दौरान पुलिस की विशेष नजर रहेगी। जिससे रोक टोक न हो और विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। क्योंकि कई बार रास्ते से ताजिया लेकर जाने और रोकने को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। छोटा विवाद बड़ा रूप ले लेता है। जिले में छोटे-बड़े एक हजार से अधिक ताजिया बनते हैं। पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाले ताजिया पर विशेष निगरानी करेगी। सादे वेश पुलिस व खुफिया विभाग के जवान शामिल रहेंगे और ड्रोन से अराजक तत्वों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

मुहर्रम को शांति तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले को सुरक्षा को लेकर छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। थाना व चौकी स्तर पर लोगों की बैठक कर शांति तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अपील कर चुकी है। जिले में ताजिया बड़ी संख्या में निकलते हैं, जिसमें हजारों लोग शामिल भी होते हैं। जिले के सिकंदरपुर, रतसर, रसड़ा, दुबहड़, बेल्थरारोड सहित 617 स्थानों से मुहर्रम का जुलूस निकलता है, इसमें कई स्थानों से लंबा जुलूस निकलता है। जुलूस निकालने के बाद कई बार रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। ऐसी स्थिति उत्पन्न ही न हो इसके लिए पुलिस की ओर से पहले ही कड़े प्रबंध किए जा रहा हैं। पूर्व में विवाद वाली जगहों की सूची तैयार कर ली गई है। मुख्य स्थानों पर फोर्स साथ- साथ रहेगी। जबकि, अन्य स्थानों पर कड़ी नजर रहेगी। माहौल बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसमें संबंधित थानों के अलावा अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


मुहर्रम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी थानों को निर्देश दिया गया। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डीपी तिवारी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed