फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strike against the anti-people policies of the central and state government

केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिया धरना

Wed, 18 Nov 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Strike against the anti-people policies of the central and state government
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के क? - फोटो : BALLIA
बलिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार केंद्र व प्रदेश सरकार के काले कानून के विरोध में सदर तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए रामकृष्ण यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिजली, रेल, बैंक, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बीमा, आंतरिक विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, हथियार, कारखाने आदि सरकारी संपत्ति को निजीकरण किया जा रहा है। परमानंद राय ने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, डकैती, चोरी, बलात्कार आदि घटनाएं आम हो गई है। जिसका मुख्य कारण सरकार की जनविरोधी नीतियां है। अशोक पांडेय ने कहा कि जो अपराधी घटनाओं के जिम्मेदार है उनके मुकदमे कोर्ट में लंबित है उनका नंबर आता ही नहीं है। कृषि कानूनों के द्वारा सरकार खेती को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करने जा रही है। जिससे किसानों की आर्थिक दशा खराब होगी व आत्महत्या के लिए विवश होंगे। अवध नारायन सिंह ने शिवपुर दियर नंबरी की समस्याओं को आवाज उठाई और मांग किया कि वहां के जमीनों का सर्वे तत्काल किया जाए तथा सभी पात्र लोगों को राशन मुहैया कराया जाए। इस मौके पर सुभाषचंद्र सिंह, भरत प्रसाद, मुन्ना बहेलिया, विजय शंकर, तेतनारायन, शिवनाथ, भागीरथी, भगरसनी, लक्ष्मण यादव, जनार्दन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed