फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strictness increased in trains after sabotage, one million fines collected

तोड़फोड़ के बाद ट्रेनों में बढ़ी सख्ती, दस लाख वसूले

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strictness increased in trains after sabotage, one million fines collected
बलिया। अग्निपथ योजना के खिलाफ 17 जून को हुई तोड़फोड़ के बाद रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों से तो जुर्माना वसूल किया ही जा रहा है। प्लेटफार्म पर भी बिना टिकट घूमने वालों से भी तगड़ा अर्थदंड लगाया जा रहा है। महज दो दिनों में रेलवे ने 1517 यात्रियों से तकरीबन 9.77 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

रेलवे महकमा अक्सर ट्रेनों में चेकिंग करता है और बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूल किया जाता है। मगर प्लेटफार्म टिकट के लिए ज्यादा सख्ती नहीं बरती जाती थी। अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन के दौरान युवकों ने रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की थी। इसको देखते हुए सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है। वाराणसी मंडल के सभी रूटों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। 12 अप्रैल को ट्रेनों में चेकिंग की गई थी। तब 110 बेटिकट यात्रियों से 67600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया था। मई माह में चेकिंग नहीं की गई। तोड़फोड़ और आगजनी के बाद 21 जून से चेकिंग तेज कर दी गई। पहले दिन 215 यात्रियों से 133350 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया। 22 जून को ट्रेनों और प्लेटफार्म पर बिना टिकट 1302 लोगों को पकड़ा गया था। उनसे 844450 रुपये वसूल किए गए। इस तरह दो दिनों में 977800 रुपये की बतौर जुर्माना वसूली हुई। जानकारों का कहना है कि ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद आनलाइन टिकट नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते तमाम लोग जुर्माना भरकर यात्रा करने को मजबूर हैं। मुख्य वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बारे में वाराणसी मंडल से ही पता चल सकता है। वैसे अप्रैल व जून माह में बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से मऊ, छपरा व वाराणसी टीम द्वारा जुर्माना वसूला गया था।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के 135 यात्रियों का 10153 रुपया हुआ वापस
बलिया। मुख्य वाणिज्य अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि 17 जून को रेलवे स्टेशन पर अराजकतत्वों द्वारा किए गए आगजनी व तोड़फोड़ के बाद पैसेंजर ट्रेन के 135 यात्रियों का 10153 रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed