{"_id":"602569588ebc3ee968393699","slug":"strict-action-will-be-taken-against-adulteration-of-liquor-sold-at-government-shops-ballia-news-vns574156327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दुकानों पर बिकने वाली शराब में मिलावट करने पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दुकानों पर बिकने वाली शराब में मिलावट करने पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
बलिया। सरकारी ठेके पर बिकने वाली शराब में मिलावटखोरी और उससे होने वाले जनहानि को रोकने के लिए आबकारी विभाग अब दुकानों की आकस्मिक जांच करायेगा। इसके तहत जिले की सभी देशी व विदेशी मदिरा के अलावा बीयर की दुकानों की जांच कर नमूना एकत्रीकरण की कार्यवाही की जायेगी। जांच में शराब में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकान के स्वामी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।
इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन को आबकारी आयुक्त पी. गुरु प्रसाद ने पत्र लिख कर आवश्यक निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार जनपद में प्रत्येक माह दस देशी शराब, पांच विदेशी मदिरा एवं पांच बीयर दुकानों की जांच निर्धारित लिस्ट के अनुसार करते हुए नमूने लिए जाएंगे। निरीक्षण आख्या एवं प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। संबंधित जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्त द्वारा जांच और क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं से नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त करने की समस्त कार्यवाही का अनुश्रवण किया जायेगा तथा जनपदवार नमूनों के परिणामों को संकलित कराकर आबकारी आयुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। 33 प्रतिशत दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण और नमूना संग्रह का कार्य अन्य जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों द्वारा तथा शेष 67 प्रतिशत दुकानों की जांच और नमूना संग्रह का कार्य मंडल की प्रवर्तन इकाईयों के अधिकारियों से कराया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जिले में 139 देशी, 47 विदेशी मदिरा की दुकानें तथा दो मॉडल शाप है। इसके अलावा 47 बीयर और 35 भांग की दुकानें है। जिनकी अचानक जांच की जायेगी।
गोपनीय रहेगा दुकानों और अधिकारियों का नाम
सरकारी शराब की दुकानों एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों का नाम साफ्टवेर के माध्यम से तय किया जायेगा। जिससे निरीक्षण की गोपनीयता बनी रहे। चेकिंग की कार्यवाही के अंतर्गत टास्क फोर्स मुख्यालय द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से चयनित दुकानों का नाम प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानों से शराब के नमूने आहरित कर अविलंब क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शासन के आबकारी आयुक्त की ओर से जारी रैंडम चेकिंग का पत्र प्राप्त हुआ है। जिले में शासनादेश का अक्षरश: अनुपालन कराया जायेगा।
अनुपम राजन, जिला आबकारी अधिकारी, बलिया।