फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strict action should be taken against mafia and moneylenders: DIG

माफियाओं और सूदखोरों के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई : डीआईजी

Sun, 28 Jul 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against mafia and moneylenders: DIG
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ वैभवकृष्ण ने नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के साथ शुक्रवार की देर शाम पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही को लेकर जनपद के दो सीओ की अच्छी खासी क्लास भी लगाई गई। दोनों को सुधार के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीआईजी ने जनपद में माफियाओं व सूदखोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, थानों व कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आये जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने का निर्देश मातहतों को दिया। कहा कि जनता के प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें। जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें लापरवाही ठीक नहीं। महिला संबंधित अपराध की रोकथाम व तत्काल कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी एवं महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने एवं गैंग पंजीकृत कराने का निर्देश डीआईजी ने दिया। कहा कि ऐसे अपराधी जिन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई हो, उन अपराधियों की चल-अचल संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की व जप्तीकरण की जाए। समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed