फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strategy made to solve the jam at Bharouli roundabout

Ballia News: भरौली गोलंबर पर जाम के समाधान की बनी रणनीति

Tue, 29 Apr 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Strategy made to solve the jam at Bharouli roundabout
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम कोरंटाडीह स्थित लोनिवि के गेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें भरौली गोलंबर पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या के समाधान पर चर्चा हुई। परिवहन मंत्री ने परियोजना निदेशक एनएचएआई एसपी पाठक से कहा कि भरौली गोलंबर को छोटा कर दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोलंबर पर हुए अतिक्रमण को हटवा कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाए। भरौली से नारायणपुर कोटवा तक तथा उजियार घाट की सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए। भांवरकोल के पास स्थित पुल का डायवर्जन कर दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि प्रयागराज से पीपा पुल की मांग के लिए शासन को पत्र भेजा जाए। ताकि बक्सर आदि के आवागमन के लिए उपयोग में लाया जा सके। जिलाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल से कहा कि 15 मई तक ट्रायल के रूप में वीर कुंवर सेतु पर गाड़ियों की चेकिंग न करके अन्यत्र कहीं और चेकिंग की जाए। सेतु पर ट्रक आदि वाहन खराब होने पर क्रेन आदि की व्यवस्था रखी जाए। सेतु के नीचे ही क्रेन खड़ी रखी जाए। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री नारद राय, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी ओमवीर सिंह, एसपी बक्सर शुभम आर्य, एडीएम अनिल कुमार और एएसपी कृपाशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed