फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stone pelting during removal of encroachment on Math land

Ballia News: मठ की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव

Sun, 11 Jun 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting during removal of encroachment on Math land
रसड़ा। श्रीनाथ बाबा के मठ की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने पर स्थानीय लोगों की ओर से पथराव किए जाने से भगदड़ मच गई। पत्थरबाजी में महंत को बचाने में उनके सुरक्षा गार्ड सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जेसीबी के शीशे टूट गए। महंथ कौशलेंद्र गिरी की ओर से एक दर्जन नामजद के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एएसपी सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में श्रीनाथमठ के महंत कौशलेंद्र गिरी की मौजूदगी में मठ की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को जेसीबी से हटाया जा रहा था। इसकी सूचना पर श्रीनाथ भक्तों का हुजूम उमड़ने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते, आसपास के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी और लोगों पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। विवाद को बढ़ते देख हुए तत्काल पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। मामला शांत हुआ। पत्थरबाजी में महंत कौशलेंद्र गिरी को बचाने में उनका सुरक्षा गार्ड अमरेंद्र मिश्रा घायल हो गया। जेसीबी के ड्राइवर समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। श्रीनाथ मठ की जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर पक्के मकान भी बना लिए हैं। उसे छोड़कर जिस जमीन को खाली की जा रही थी, उसमें कुछ लोग बांस की खुटवार एवं झोपड़ी डाल रखे थे। बवाल को बढ़ते देख प्रभारी हिमेंद्र सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर निहार नंदन कुमार भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच कर काम शुरू कराया। श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी ने बताया कि जो कब्जा जमाए हैं, उनको हटाया जाएगा। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि मौके पर शांति हैं। स्थानीय पुलिस तैनात है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed