{"_id":"609ab8ec8ebc3ed1e7670f93","slug":"stir-in-ballia-after-dead-bodies-found-from-gangs-in-ballia-like-ghazipur-total-17-dead-bodies-buried","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर की तरह बलिया में गंगा किनारे मिले शवों से हड़कंप, 17 लाशों को गड्ढे में दफनाया गया, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर की तरह बलिया में गंगा किनारे मिले शवों से हड़कंप, 17 लाशों को गड्ढे में दफनाया गया, जांच जारी
Tue, 11 May 2021 10:33 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 11 May 2021 10:33 PM IST
सार
- भरौली व उजियार घाट पर कुल 17 शवों को दफनाया
- जयप्रकाश नगर क्षेत्र के मांझी घाट के पास भी दो शवों को देखा गया
- अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में
विज्ञापन
पीपीई कीट पहन कर गंगा किनारे से शवों को निकालते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बक्सर जैसा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया और गाजीपुर में भी देखने को मिला है। बलिया में कोरोना संक्रमण के बीच गंगा किनारे विभिन्न स्थानों पर कई शवों को देख हड़कंप मच गया। संक्रमण फैलने की आशंका भी जताते रहे। बताया जाता है कि गंगा किनारे कोटवा नारायणपुर से लेकर मांझी घाट तक कमावेश यही स्थिति है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भरौली व उजियार घाट पर कुल 17 शवों को दफनाया।
इसके अलावा जयप्रकाश नगर क्षेत्र के मांझी घाट के पास भी मंगलवार को दो शवों को देखा गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया। मामले में बलिया डीएम अदिति सिंह ने कहा कि थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर सोमवार की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।
इसकी जांच उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है।

दियारे के गंगा घाटों पर कई शव अभी भी मौजूद
बिहार के बक्सर तथा यूपी के उजियार एवं भरौली गंगा तट पर मंगलवार को जेसीबी से घाटों पर ही खोदाई करा कर शवों को दफनाया गया। अभी भी उमरपुर दियारे के गंगा घाटों पर कई शव पड़े हुए हैं। बताया जाता है कि नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गंगा तट पर शव को जलाने के बजाए कुछ लोग शव को गंगा नदी में प्रवाहित कर कर रहे हैं जो किनारे लग जाते हैं और दुर्गंध फैलने लगता है।
मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरक्कत में आया और मंगलवार की सुबह ही भरौली गंगा तट पर 11 शवो को गंगा किनारे खोदाई करा कर दफनाया गया। उधर, उजियार गंगा तट पर भी कोरंटाडीह चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में छह शवों को दफनाया गया। गंगा के ठीक उस पार भी बक्सर जिला प्रशासन द्वारा 48 शवों को जेसीबी मशीन से ही खोदाई करा कर दफनाया गया। बताया जाता है कि अभी भी नरहीं थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्कूल के सामने गंगा के किनारे बड़ी संख्या में शव पड़े हुए हैं।

सरयू किनारे बिहार की सीमा में दो शव पड़े मिले
बैरिया मांझी मार्ग पर यूपी से बिहार के बीच सरयू नदी पर बने जयप्रभा सेतु के नीचे बिहार की सीमा में सरयू किनारे मंगलवार की सुबह दो शवों को लोगों ने देखा। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस द्वारा दोनों शवों को लाकर सेतु के ऊपर से दो स्थानों पर फेंक दिया गया है। इसमें एक शव एक कीट में तो दूसरा कफ़न में लिपटा है। आसपास के गांवो के टहलने वाले लोगों की इन शवों पर नजर पड़ी।