फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Steno fainted due to DDO's rebuke, admitted to hospital

Ballia News: डीडीओ की फटकार से बेहोश हुआ स्टेनो, अस्पताल में भर्ती

Mon, 06 Nov 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Steno fainted due to DDO's rebuke, admitted to hospital
जिला विकास कार्यालय में बतौर स्टेनो कार्यरत गौरीशंकर राम सोमवार को कार्यालय में कार्य करने के दौरान अचानक बेहोश हो गए। कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां होश आने पर कर्मचारी ने अधिकारी पर रोज डांटने और गाली देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गौरीशंकर सीडीओ के स्टेनो हैं लेकिन करीब ढाई वर्ष पहले सीडीओ प्रवीण वर्मा ने उन्हें अन्य कार्यालय से संबद्ध कर पूर्व में डीडीओ के स्टेनो रहे एसएन वर्मा को प्रभार दे दिया। हालांकि कागजों में अब भी सीडीओ के स्टेनो गौरीशंकर राम ही हैं। सोमवार को जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र बीते दिनाें हुए बलिया महोत्सव से संबंधित पत्रावली से संबंधित कार्य करने के लिए स्टेनो को दिए। स्टेनो के अनुसार पत्रावली कुछ संशोधन करना था लेकिन वह बार-बार चिल्लाकर कहते रहे कि कितनी देर में यह कार्य हो जाएगा। वह कार्य कर लिया और केवल प्रिंट निकालना था कि उनकी तेज आवाज व गाली से अचानक बेहोश हो गया। आसपास के कर्मियों व डीडीओ ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्टेनो के होश आने के बाद डीडीओ ने अस्पताल में बताया कि वह काफी दिनों से बीमार होने के कारण कमजोर हो चुके हैं। इसकी वजह से शायद यह दिक्कत आई है। उधर, डीडीओ के जाने के बाद स्टेनो ने आरोप लगाया कि वह रोजाना डांटते हैं। गाली देते हैं। वह अनुसूचित जाति का है, इसलिए शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि कार्यालय में कर्मचारियों से कार्य के बाबत ही निर्देश दिए जाते हैं। आजतक किसी कर्मचारी को अपशब्द कभी नहीं कहा। वह सीडीओ के स्टेनो से हटाए जाने के बाद से ही परेशान हैं। उनकी ओर से लगाए गए आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed